प्लॉट की बाउंड्री एवं गेट तोड़ने का विरोध करने पर दंपती एवं परिजनों को पीटा

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव मूढा़ नौजरपुर में प्लॉट की बाउंड्री एवं गेट तोड़ने का विरोध करने पर नामजदों ने घर में घुसकर दंपती एवं अन्य परिजनों को मारपीटकर घायल कर दिया । पीड़िता ने कोतवाली में सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव मूढा़ नौजरपुर निवासी आशा देवी पत्नी हरिओम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि 10 नवंबर की सुबह 8 बजे करीब वह घर पर बच्चों के साथ अकेली थी। तभी गांव के ही राजेंद्र पुत्र प्रसादी,राजवीर सिंह पुत्र शिवलाल,सत्यपाल पुत्र भोज राज सिंह,ठाकुरदास ,सुखराम पुत्र वासुदेव,मनोज पुत्र राजेंद्र ,कान्हीलाल पुत्र चंद्रपाल एकराय होकर उसके घर सामने स्थित उसके प्लॉट की बाउंड्री एवं गेट तोड़ने लगे । जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करते हुए घर में घुस गए और उसको लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर उसके पति हरिओम, बाबूलाल पुत्र नेतराम ,राहुल पुत्र मान सिंह बीच बचाव करने को पहुंचे तो आरोपियों ने इनको भी पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment