सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ानू में घर में बंद कर मारपीट करने व 10 तोले सोने के आभूषण रखने का आरोप लगाते हुए युवक ने चार ससुरालीजनों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।लोकेंद्र सिंह उर्फ लोकेश पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी भरत बिहार राजापुरी उत्तम नगर दिल्ली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि वह 10 नवंबर की दोपहर 12:30 बजे करीब अपनी पत्नी प्रीती व अपने पिता सुरेद्र सिंह एवं अपने बड़े भाई रवेंद्र के साथ अपनी ससुराल गांव बढ़ानू आया था। मेरी पत्नी प्रीती घर से 10 तोला सोना अपने साथ पहनकर व रखकर लायी थी।
गांव पहुँचने पर मेरी पत्नी प्रीती अपने परिवारजन ससुर प्रमोद पुत्र चंद्रपाल सिंह साला कौशल पुत्र प्रमोद निवासी गाँव बढानू तथा साड़ू रमन व अनुज पुत्रगण सुनील निवासी गांव जसरथपुर थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ के साथ मिलकर हम लोगों से अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उन्होंने उसे गाली-गलौज देते हए हमें जबरदस्ती घर के अंदर बैठाकर रखा। मेरे पिता सुरेंद्र सिंह व भाई रवेंद्र सिंह को लात घूसों व लाठी डंडों से मारा पीटा। जिससे वह और उसके पिता एवं भाई घायल हो गए। आरोपियों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।










