नामजदों ने युवक को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला कृष्णा बिहार कॉलोनी में नामजदों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में एक महिला समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


मोहल्ला कृष्णा बिहार कॉलोनी निवासी संजय कुमार पुत्र राम सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 9 नवंबर की दोपहर 1 बजे करीब पड़ोसी राधेश्याम पुत्र किशन लाल, मनोज ,प्रदीप पुत्रगण राधेश्याम व सुमन पत्नी प्रदीप बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपियों द्वारा उसके घर के सामने निकलने का रास्ता भी बंद कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

 

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment