कोतवाली सासनी क्षेत्र में मारपीट और सड़क हादसे से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को कोतवाली में दी गई तहरीरों में पहली घटना में गांव बांधनू निवासी बादामी पत्नी स्वर्गीय सुखराम ने आरोप लगाया कि दिनांक 10 नवंबर को सुबह करीब नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दबंग गाली-गलौज करते हुए उनके साथ तथा उनकी चार बेटियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, तथा नामजदों ने पीड़िता को जान से मारने और गांव से भगाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने महावीर, मिट्ठन लाल, भगवती, लवकुश, इंद्रजीत और कुसुमा देवी को नामजद किया है।
वहीं दूसरे मामले में नगला फतेला निवासी सलमान खान ने बताया कि दिनांक 5 अक्टूबर को उनकी भतीजी माहिरा और दो बच्चे मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में फौजी ढाबे के पास तेज रफ्तार सफेद स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बच्चे गिरकर घायल हो गए। माहिरा का उपचार अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस से तहरीर देकर जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
तीसरी घटना में गांव रूदायन में एक गांव क ही महेन्द्र कुशवाहा को दबंगों ने शराब पीकर पीट दिया, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा इस पर ग्रामीणों की भीड एकत्र होते देख दबंग मौके से भाग गये बाद में ग्रामीणों ने दोनो पक्षों में सुलह करा दी। घायल महेन्द्र ने अपना उपचार निजी चिकित्सक से कराया है।











