भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व पर धूमधाम से मनाई गई यमद्वितीया, बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर की लंबी उम्र की कामना

दीपावली के महापर्व के ठीक दो दिन बाद आने वाले भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक पर्व यमद्वितीया यानी भाईदूज का त्योहार हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर देश भर में बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सुबह से ही घरों में त्योहार का माहौल देखने को मिला। बहनों ने स्नान कर विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त और यमराज की पूजा-अर्चना की। इसके बाद परंपरा के अनुसार भाईदूज की कथा सुनी गई। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन यमुना जी ने अपने भाई यमराज को अपने घर भोजन कराया था और यमराज ने वरदान दिया था कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाएगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। इसी कथा को स्मरण करते हुए बहनों ने भाइयों को रोता-अक्षत का टीका लगाया। तिलक और पूजन की रस्म पूरी होने के बाद बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाई और उनकी कुशलक्षेम पूछी। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार और शगुन भेंट कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। दूर-दराज रहने वाली बहनें भी अपने भाइयों के पास पहुंचीं, जिससे परिवारों में मेल-मिलाप और खुशियों का माहौल बन गया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment