बाधनू में दूसरे पक्ष ने भी कराई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बांधनू में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
एक पक्ष के तहरीर देने के बाद दूसरे पक्ष के महावीर सिंह पुत्र मिठ्ठन लाल ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर की रात करीब आठ बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली बादामी पत्नी स्वर्गीय सुखराम से कहासुनी हो गई। आरोप है कि बादामी के पुत्र विकास और बेटियों कविता व गीता ने डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उनके सिर से खून निकलने लगा। बचाव करने आए परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment