घर से खेलने को निकली चार वर्षीय बच्ची हुई लापता

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव कोड़रा जहांगीरपुर में घर से खेलने को निकली एक चार वर्षीय मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई । परिजनों द्वारा बच्ची को काफी तलाश किया गया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। लापता बच्ची के चाचा ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।


गांव कोड़रा जहांगीरपुर निवासी योगेश पुत्र सोवरन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 9 नवंबर की शाम 4 बजे करीब उसकी चार वर्षीय भतीजी ममता पुत्री शिशुपाल सिंह घर से खेलने निकल गई थी। जो काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी। अचानक बच्ची लापता हो गई। परिजनों को चिंता हुई । परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment