दीपावली के पर्व की खुशियां बदली मातम मेसिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र में गांव सिकतरा के मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार की पत्नी बाल-बाल बच गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बताया जाता है कि गांव बरसौली थाना हसायन निवासी विष्णु शर्मा पुत्र बद्री प्रसाद शर्मा रविवार की सुबह 8 बजे करीब बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी के साथ नोएडा से दीपावली का पर्व मनाने को अपने पैतृक गांव आ रहे थे। जैसे ही बाइक सवार दंपती गांव सिकतरा मार्ग पर पहुंची। तभी एक तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में विष्णु शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी पत्नी बाल बाल बच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन फानन में घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकर मच गया और दीपावली के पर्व की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।










