अचानक हाइटेंशन लाइन से टकराई लोहे की सरियादीपावली के पर्व की खुशियां बदली मातम मेंसिकंदराराऊ । हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव कटाई में दीपावली के पर्व की खुशियां मातम में बदल गई ,जब हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई ।युवक की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि गांव कटाई निवासी गुड्डू पुत्र राजकुमार पानीपत में रहकर बर्तन बेचने और कबाड़ खरीदने का कार्य करता था। दीपावली का पर्व मनाने के लिए वह अपने गांव आया हुआ था। शनिवार की रात्रि वह अपने पिता के साथ घर की साफ सफाई कर रहा था। इस दौरान लोहे की सरिया वहां होकर गुजर रही हाइटेंशन लाइन से अचानक छुल गई । जिससे करंट की चपेट में आकर गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकर मच गया और गांव में मातम पसर गया। दीपावली के पर्व की खुशियां मातम में बदल गई। परी जिन्होंने गमगीन माहौल में रविवार को बिना पोस्टमार्टम कराए उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया । मृतक गुड्डू 6 भाई बहनों में सबसे बड़ा था वार में उसके तीन भाई और तीन बहनें है। चार वर्ष पूर्व गुड्डू की शादी हुई थी। मृतक अपने पीछे एक मासूम पुत्री एवं पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।










