सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बक्शी में नामजद ने घर पर पथराव कर मां बेटे को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
गांव नगला बक्शी निवासी नन्नो देवी पत्नी रामबहादुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि रविवार की रात्रि 8 बजे करीब उनके पड़ोसी उदयवीर पुत्र लीलाधर बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आए उसके पुत्र पवन को भी नामजद ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी द्वारा अपने मकान की छत पर चढ़कर उसके मकान पर पथराव किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।










