सिकंदराराऊ। दीपावली का महापर्व रविवार को कस्बा व ग्रामीण अंचल में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया । घरों एवं प्रतिष्ठानों पर पूरे विधि विधान के साथ भगवान श्री गणेश एवं मां लक्ष्मी की श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना की गई । पूजन के साथ सुख समृद्धि और शांति की मंगल कामना की गई । इस महापर्व पर पूरा कस्बा रोशनी से जगमगाता हुआ दिखाई दिया । पूजन के बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी चलाई ।
दीपावली के पर्व को लेकर लोग कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे । रविवार को पूरे उल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया । सुबह बाजारों में त्यौहार का सामान खरीदने के लिए काफी भीड़ नजर आई । पूजन सामग्री से लेकर लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ खरीदारी के लिए दिखाई दी। दीपावली के महापर्व पर लोगो ने जमकर मिठाई भी खरीदी । इसके साथ ही लोगो ने उपहार भी खरीदे । इस मौके पर इलेक्ट्रोनिक्स के आइटम की भी जमकर बिक्री हुई । शुभ मुहूर्त में घरों और प्रतिष्ठानों में लोगो द्वारा भगवान श्री गणेश एवं मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई । विद्युत झालरों से घरों एवं प्रतिष्ठानों को सजाया गया । पूजन के बाद दीपक भी जलाए गए । इसके बाद जमकर आतिशबाजी चलाई गई । पूरा कस्बा रोशनी से सराबोर दिखाई दिया । दीपावली के महापर्व पर लोगो ने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर दीपमालिकाएं सजाई । दीपको से तरह- तरह की आकृति बनाई गई । मंदिरों में दीपदान करने के लिए काफी लोग उमड़े । दीपावली के महापर्व पर लोगों मे खासा उत्साह नजर आया। खास तौर पर बच्चे दीपावली पर्व को लेकर खासे उत्साहित दिखाई दिए।











