नामजद ने घर पर पथराव कर मां बेटे को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगागढ़ी में नामजदों ने एक दंपती को मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव गंगागढ़ी निवासी सुभाष पुत्र राजेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह रविवार की शाम दीपवाली का पर्व होने के चलते अपने खेत पर दीपक रखने को गया था। वहाँ उसके भाई मनीष, प्रशांत व चाचा सुनील पुत्र साहब सिंह बेवजह उससे गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर प्रहार कर दिया । जिससे वह घायल हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पत्नी कीर्ति को भी नमाजदो पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment