रंजिश में नामजदों ने युवक को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी एक युवक को नामजदों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव राजपुर निवासी अनुपम पुत्र सुभाष चंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह रविवार को दीवाली का पर्व होने के चलते दिल्ली से गाड़ी लेकर एटा रोड स्थित मां शक्ति ढाबा पर पहुंचा। तभी पुरानी रंजिश को लेकर प्रिंस पुत्र भूर सिंह, राहुल पुत्र नेम सिंह कौशल, शैलेंद्र पुत्र कमलेश निवासीगण गांव घढननपुर जिला एटा बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment