युवती को बहला फुसलाकर ले गया युवक

सिकंदराराऊ। कस्बा के एक मोहल्ला निवासी एक युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। युवती के पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


मोहल्ला निवासी युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री शनिवार की दोपहर 3:30 बजे करीब अपने घर पर थी। इस दौरान उसे अर्जुन पुत्र महेंद्र पाल निवासी गांव धुबई थाना हसायन अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment