पराग डेयरी अस्थाई गौशाला में हुआ गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन

सासनी में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर स्थित पराग डेयरी अस्थाई गोशाला में श्री गोवर्धन पूजा का आयोजन पूरी श्रद्धा और विधिविधान के साथ संपन्न किया गया।
भगवान श्री गोवर्धन पूजा के विशेष अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं मीडिया प्रभारी यतेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे साथ ही समाजसेवी इंजीनियर राकेश शर्मा राजाजी, पूर्व विधायक यशपाल सिंह और ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह ने भी विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर गोवर्धन महाराज से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। पूजन के बाद भाजपा प्रदेश मंत्री एवं मीडिया प्रभारी यतेंद्र शर्मा ने कहा कि पूरी सृष्टि जिनके लिए एक लीला मात्र है, उन भगवान श्री कृष्ण ने अपने भक्तों की रक्षा के लिए अपनी कनिष्ठिका उंगली पर विशाल गोवर्धन पर्वत धारण कर लिया था। यह पर्व हमें सिखाता है कि जहां अहंकार का अंत होता है, वहीं सच्ची भक्ति की विजय होती है। उन्होंने विपक्षी दलों पर भी कड़ा प्रहार किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में विपक्षी दल अहंकार से ग्रस्त होकर समाज में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। विपक्ष केवल मुस्लिम तुष्टिकरण और अपने परिवारों की राजनीतिक विरासत को सुरक्षित करने के उद्देश्य से भ्रम फैला रहा है और सनातन धर्म को निशाना बना रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश की जागरूक जनता ऐसे प्रयासों को सही समय पर करारा जवाब देगी। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने गौ सेवा और पर्यावरण संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि गोवर्धन महाराज हमें प्रकृति और गौमाता के प्रति पूज्य भाव रखने की प्रेरणा देते हैं। सच्ची भक्ति दिखावे से परे प्रेम और समर्पण पर आधारित होती है। इस अवसर पर एडीओ पंचायत बिहारी लाल, रवेंद्र कुमार, सचिव अजय शर्मा, अभिनाश तिवारी, आलोक वाष्र्णेय, धर्मेंद्र शर्मा और हरेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment