कल धनतेरस का पर्व ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद असाधारण और मंगलकारी रहने वाला है : शुभ संयोग और महायोग से मिलेंगें आर्थिक, करियर और खुशहाली के लाभ

हाथरस- 5 नवंबर। कल से शुरू हो रहे दीपावली महोत्सव के पांच दिवसीय पर्व को लेकर सनातन के प्रमुख एवं सबसे बड़े त्यौहार को लेकर प्रमुख ज्योतिषाचार्य नमन कौशल्य ने बताया है कि दीपावली में इस वर्ष कल 6 नवंबर शुक्रवार को मनाया जाने वाला धनतेरस का पर्व ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद असाधारण और मंगलकारी रहने वाला है। इस दिन ग्रहों के राजा-मंत्रियों की चाल और विशेष तिथियों के मिलन से कई ऐसे दुर्लभ महासंयोग बन रहे हैं, जो सीधे तौर पर लोगों की आर्थिक स्थिति, करियर और खुशहाली को प्रभावित करेंगे।धनतेरस पर बनने वाले शुभ संयोग और महायोग के कारण कई प्रकार से आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे ।
शहर के माँ पीताम्बरा ज्योतिष शोध केंद्र के युवा ज्योतिषाचार्य नमन कौशल्य के अनुसार धनतेरस के दिन एक-दो नहीं, बल्कि कई बड़े शुभ योगों का महासंयोग बन रहा है। लक्ष्मी नारायण राजयोग- इस दिन तुला राशि में धन के दाता शुक्र और बुद्धि के प्रदाता बुध की युति से बेहद शक्तिशाली ‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’ का निर्माण हो रहा है, जो आर्थिक समृद्धि के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।मालव्य राजयोग-शुक्र देव की विशेष स्थिति के कारण ‘मालव्य राजयोग’ बन रहा है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य में वृद्धि कराएगा।
शुक्र प्रदोष व्रत का संयोग- धनतेरस के साथ-साथ इस दिन शुक्रवार का होना और ‘शुक्र प्रदोष व्रत’ का पड़ना एक अद्भुत संयोग है, जो माता लक्ष्मी और भगवान शिव दोनों की कृपा एक साथ दिलाएगा।
हस्त नक्षत्र और विष्कुंभ योग- इस दिन हस्त नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। पंचांग के अनुसार सुबह 10:31 बजे से त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। हालांकि, इस दिन ‘विष्कुंभ योग’ भी लग रहा है, जिसे ज्योतिष में खरीदारी की शुरुआत के लिए बहुत शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए ज्योतिषियों के अनुसार विषकुंभ योग के शुरुआती प्रभाव (लगभग 3 घंटे) के बीत जाने के बाद या प्रदोष काल के शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना सबसे उत्तम रहेगा।
इन महासंयोगों और राजयोगों का सकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से 5 राशियों के भाग्य को चमकाने वाला है, जिनमें राशि मुख्य प्रभाव और लाभ-वृषभ राशि- आपकी राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, जिसके कारण आपके लिए धन लाभ के जबरदस्त योग हैं। अटका हुआ धन वापस मिलेगा, नौकरी में तरक्की या बोनस के संकेत हैं और व्यापार में कोई बड़ी और फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है।
मिथुन राशि-आर्थिक दृष्टि से यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। कामकाज में मनचाही सफलता हासिल होगी और यदि आपने पहले कहीं निवेश किया था, तो उससे इस दौरान बड़ा मुनाफा मिल सकता है।

सिंह राशि-सिंह राशि के जातकों के लिए यह धनतेरस नए अवसरों के द्वार खोलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी, परिवार में खुशहाली आएगी और बिजनेस पार्टनरशिप के लिए नई योजनाएं सफल होंगी।
कन्या राशि-इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कमाई के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। यात्राओं से भी धन लाभ के योग हैं।
कुंभ राशि-भौतिक सुख-सुविधाओं और विलासिता की वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यापार करने वाले जातकों को बंपर मुनाफा हो सकता है। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा और पुराना अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।और इनके अलावा मेष, तुला और धनु राशि के जातकों को भी लक्ष्मी नारायण योग के कारण करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
अगर आप अपनी विशेष राशि के अनुसार धनतेरस पर खरीदी जाने वाली शुभ वस्तुओं के बारे में जानना चाहते हैं, या इस दिन पूजा और खरीदारी का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त जानना है तो ज्योतिष आचार्य नमन कौशल्य-9027551151 से संपर्क कर सकते हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment