हाथरस। बिसाना तारागढ़ वाली मईया मन्दिर पर कान्हा शर्मा द्वारा आयोजित फूल बंगला, छप्पन भोग, भजन संध्या प्रसादी कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने पूजा अर्चना कर व आरती उतारकर किया गया।। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक कान्हा शर्मा ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला व पटका पहनाकर व माँ तारागढ़ वाली मईया की प्रतिमा भेट कर स्वागत व सम्मान किया।
रामेश्वर उपाध्याय ने कहा धार्मिक कार्य कराने से हमारे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हमारा मन प्रसन्न रहता है और हमेशा घर में सुख शांति बनी रहती है।इस अवसर पर रघुवीर सिंह,मनोज शर्मा,हरिचन्द्र माहौर,नाहर सिंह,प्रदीप उपाध्याय, सुभाष शर्मा,तोफन बघेल,रतन चौधरी, राहुल चौधरी, बॉबी प्रधान,रवि, संजू आदि मौजूद थे।











