
सासनी क्षेत्र के गांव दरियापुर पुल के पास सोमवार रात बाइक अनियंत्रित होने से करीब सत्ताइस वर्षीय युवक घायल हो गया। घायल को सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर किया गया।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव खेरिया निवासी सतवीर पुत्र नेकराम सोमवार रात करीब साढे आठ बजे अपनी बाइक पर सवार होकर घरेलू कार्र से सासनी आ रहा था। बताते हैं कि जेसे ही वह गांव दरियापुर के निकट पहुचा उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और खेतों में काम कर रहे किसानों की भीड जुट गई। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस के जरिए घायल सतवीर को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया।











