वरिष्ठ अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में रेवेन्यू बार के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन: अल्टीमेटम

हाथरस। सादाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र पाराशर और उनके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में आज रेवेन्यू बार एसोसिएशन सदर के अधिवक्ताओं ने सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग की।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि कोतवाली सादाबाद के प्रभारी निरीक्षक द्वारा झूठे तथ्यों के आधार पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पाराशर और उनके पुत्र के विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी के विरोध में अधिवक्ताओं ने सदर तहसील पर एकत्रित होकर अपना विरोध जताया और उपजिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र पाराशर और उनके पुत्र के खिलाफ दर्ज मुकदमे को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी अधिवक्ता के खिलाफ बिना उचित आधार के फर्जी मुकदमा दर्ज नहीं किया जाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि 72 घंटे के भीतर उनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा एडवोकेट ने की, जबकि संचालन महासचिव अमित कुमार उपाध्याय एडवोकेट ने किया।

इस दौरान सुरेशचंद्र शर्मा, जेपी जैसवाल, प्रमोद गोस्वामी, राजू सिंह, ओम प्रकाश ठैनुआ, मिथलेश शर्मा, जमुना प्रसाद शर्मा, राजकुमार अग्निहोत्री, शशांक पचौरी, नितिन जैसवाल, नरेश कुमार सिंह, जयप्रकाश शर्मा, मयंक शर्मा, अवधेश कुमार शर्मा, कमलेश किशोर, भरत गौतम, ललित श्रोती, किशन लाल बघेल, ऋषि बघेल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment