मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान लगातार रहेगा जारीसिकंदराराऊ। दीपावली का पर्व नजदीक होते ही कस्बा एवं क्षेत्र में मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। मिलावटखोर खाद्य वस्तुओं में मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ बेखौफ होकर खिलवाड़ कर रहे हैं। मिलावट की रोकथाम के लिए सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कस्बा के पंत चौराहे छापेमार कार्रवाई। जिससे मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया। टीम के आने की सूचना पर मिलावटखोर अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग गए। टीम ने पंत चौराहे पर स्थित तीन मिठाई की दुकानों से बर्फी एवं मावा के नमूने लिए। जिन्हें जांच हेतु टीम अपने साथ ले गई।
बतादे कि दीपावली पर्व पर उपयोग होने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित ने के लिए सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कस्बा के पंत चौराहे पर छापेमारी की । टीम द्वारा की गई छापेमारी से मिलावटखोरो में खलबली मच गई । मिलावटखोर टीम के आने की सूचना पाकर अपनी दुकानें बंद कर भाग गए । इस दौरान टीम ने हरि सिंह पूजा मिष्ठान भंडार से मावा, विपिन की दुकान से बर्फी एवं कमल वार्ष्णेय की दुकान से बर्फी के नमूने संग्रहित किए गए। टीम द्वारा तीनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह ने बताया कि मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। मिलावटखोरों को नहीं बक्शा जाएगा। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह ,श्रीमती पारुल ,भरत सिंह शामिल रहे।











