मैक्स पिकअप में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर: 1 की मौत 1 रेफर

सिकन्द्राराऊ। कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ हाईवे पर गांव हुसैनपुर के निकट बीती देर रात करीब 1:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। एटा की ओर जा रही एक मैक्स पिकअप में पीछे से आए अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में पिकअप सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर घायल चालक को रेफर कर दिया गया।


बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ जीटी रोड पर गांव हुसैनपुर के निकट बीती रात्रि को करीब 1:30 बजे एक मैक्स पिकअप एटा की ओर जा रही थी। जैसे ही पिकअप अलीगढ़ हाईवे पर गांव हुसैनपुर के निकट पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।


ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने विकास पुत्र अशोक कुमार निवासी नवाबगंज फर्रुखाबाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिकअप चालक रिंकू पुत्र गौतम सिंह निवासी नवाबगंज फर्रुखाबाद की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment