ई रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत: कोहराम

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मथुरा रोड पर तालाब फाटक के पास ई-रिक्शा की टक्कर से एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा को लेकर फरार हो गया। मृतक महिला सत्संग में भाग लेकर अपने घर लौट रही थी और लौटते समय ही उनके साथ यह घटना घटित हो गई।
बताया जाता है सत्संग में शामिल होकर लौट रही करीब 50 वर्षीय महिला को तालाब चौराहे के निकट एक ई रिक्शा ने टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ लोग महिला को जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे अलीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।रविवार देर रात महिला की पहचान थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना निवासी श्रीमती मनोरमा (50 वर्ष) पत्नी रामप्रकाश के रूप में की गई। वह घर से शहर में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के पास आयोजित सत्संग में शामिल होने आई थीं। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलने पर उनके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने महिला की पहचान की। मनोरमा के तीन बच्चे हैं। देर रात पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव अपने साथ ले गए। महिला की मौत से परिवार में भारी कोहराम मच गया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment