हाथरस। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा कल घोषित की गई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में जिले के चार भाजपा नेताओं को शामिल किया गया है। जिसमें हाथरस व सिकन्द्राराऊ के विधायकों के अलावा भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं को भी प्रदेश कार्य समिति में शामिल किया गया है और उन्हें शामिल किए जाने से उनके समर्थकों व शुभचिंतकों में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है।
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा कल घोषित की गई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में जिले के चार भाजपा नेताओं को शामिल किया गया है, जिसमें सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर को कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है, जबकि सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, रामवीर सिंह भैयाजी और बरेली के प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा को सदस्य बनाया गया है।सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुकी हैं। वह इससे पहले आगरा की मेयर भी रह चुकी हैं। वर्तमान में वह सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विधायक बनीं। अब उन्हें भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में सिकंद्राराऊ से विधायक वीरेंद्र सिंह राणा को भी प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है। वह सिकंद्राराऊ विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए हैं। वह पार्टी के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी पिछली बार भी भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से की थी। वर्ष 2007 में वह भाजपा में शामिल हुए और चुनाव भी लड़ा था। इसके बाद वह पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। और आगामी भी उनकी विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरशोर से चल रही है।
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा को भी प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है। पार्टी की पिछली कार्यकारिणी में वह प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस बार उन्हें कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। दिनेश शर्मा बरेली के प्रभारी भी हैं और इससे पूर्व वह कई दायित्वों को संभाल चुके हैं।












