कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला वीरी सहाय में खेतों पर काम करने गए किसान की हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने पार कर दी। जिसकी शिकायत पीडित ने कोतवाली में पुलिस से की है।
रविवार को कोतवाली में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए नगला वीरी सहाय, निवासी पुष्पेंद्र उर्फ जैकी पुत्र उदयवीर सिंह ने बताया है कि दिनांक बाइस अक्टूबर को वह अपने जीजा शंकरपाल निवासी मडराक, जिला अलीगढ़ के नाम पंजीकृत हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल नंबर यूपी 81 बीपी 9276 से अपने घर से खेतों पर गया था। दोपहर करीब तीन बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल खेतों पर खड़ी कर दी और खेत में काम करने लग गया। काम समाप्त करने के कुछ समय पश्चात जब उसने देखा तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। आसपास और काफी तलाश करने के बावजूद जब मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस मामले ने अभियोग पंजीकृतकर घटना की जांच शुरू कर दी है।











