Explore

Search
Close this search box.

Search

October 6, 2024 4:51 pm

लेटेस्ट न्यूज़

शिक्षा से ही इंसानियत और राष्ट्रीयता का होता है बोध – अभिषेक राज

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस-16 अप्रैल। नगर के वार्ड नम्बर 13 स्थित संत आश्रम बगीची पर डा. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती धूमधाम के साथ मनायीं गयी। क्षेत्र के सभासद अभिषेक राज ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर क्षेत्रीय महिला व पुरुषों के साथ केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी। सभासद अभिषेक राज ने कहा कि शिक्षा से इंसानियत और राष्ट्रीयता का बोध होता है। शिक्षा, रोटी, कपड़ा और मकान ही नहीं, बल्कि सम्मान प्राप्त करने का साधन है। शिक्षा से समता, स्वतंत्रता, बन्धुता और देशप्रेम की भावना का जन्म होता है। बाबा साहब ने शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो का नारा दिया था।
इस मौके पर शेर सिंह, ओमप्रकाश, दीपक, ऋतिक सुमन, शिवचरण, तिलक सिंह, सरोज देवी, लवकुश, पिंटू, कैला देवी, रामु, मोनू, सचिन विकास दुबे आदि मौजूद थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर