सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पुरदिलनगर मार्ग से एक युवक को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है।
एसआई रामनरेश सिंह अपने हमराहो के साथ गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक अवैध देशी शराब लेकर पुरदिलनगर रोड जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम भोला उर्फ चंद्रप्रकाश पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद किए हैं ।












