चाय पीने रुके वाणिज्यिक वाहन से मसाले चोरी: रिपोर्ट

सिकन्द्राराऊ- 24 जनवरी। कोतवाली क्षेत्र के एनएच 34 के एटा रोड स्थित गांव टोली पर चाय पीने को रुके वाणिज्यिक वाहन से चोर मसाले पार कर ले गए । वाहन के स्वामी ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।।
वाहन स्वामी अखिलेश शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका वाणिज्यिक वाहन नोएडा से लखनऊ के लिए डीएस ग्रुप के मसाले लाद कर चला था । वाहन को चालक अमोद कुमार चला रहा था। गत 21 जनवरी की सुबह 4 बजे करीब चालक ने वाहन को टोली पर चाय पीने को रोक लिया। कुछ देर बाद जब चालक ने वाहन को देखा तो उसमे लदे कुछ मसाले गायब थे । मामले की जानकारी तत्काल वाहन स्वामी को दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment