शौच करने को गई थी पीड़िता

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शौच को खेत पर गई थी । नामजद ने महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया । पीड़िता ने नामजद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि वह गत 18 जनवरी को 7 बजे करीब शौच करने को जंगल में गई थी । इस दौरान गांव के ही रिंकू पुत्र रामवीर सिंह ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। पीड़िता द्वारा शोर गुल करने पर आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।









