जुए का विरोध करना युवक को पड़ा मंहगा, मारपीट कर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला चीकना में एक युवक को अपने खेत पर जुए का विरोध करना महंगा पड़ गया । दो नामजदों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद आरोपी पिता पुत्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव पचो निवासी राजेश शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसका खेत गांव नगला चीकना में है और वह खेत पर घूमने को गया था। वहां कुलदीप पुत्र पवन कुमार जुआ खेल रहा था। पीड़ित ने जब जुए का विरोध किया तो आरोपी कुलदीप और उसके पिता पवन ने लाठी डंडों से उसे मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment