रंजिश में महिला को पथराव कर पीटा ,रिपोर्ट

सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव इकबालपुर में पुरानी रंजिश में एक महिला को पथराव एवं मारपीट कर घायल कर दिया । महिला को बचाने आए कुछ अन्य पांच लोगो को भी पीटा गया। पीड़िता ने कोतवाली में तीन नामजद एवं तीन अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव इकबालपुर निवासी रश्मि पुत्री प्रताप सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 21 जनवरी दोपहर साढ़े 3 बजे पीड़िता अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी गांव के ही विजय कांत पुत्र राम भरोसी , लक्ष्मण पुत्र राजू,अशोक पुत्र प्रकाश तीन अन्य अज्ञात
आए और पीड़िता के ऊपर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया तथा गंदी गालियां देते हुए कहा कि कल के झगड़े का गांव में ही फैसला कर लो। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता को बचाने के लिए आए कुलदीप, अजीत ,देवेंद्र, मुकेश, हीरा सिंह के साथ भी मारपीट कर दी । घटना में पीड़िता व कुलदीप घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्टर होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment