मौसम ने बदली करवट, सर्द हवाओं के साथ हुई बरसात ,लोग ठिठुरे

बरसात होने से तामपान में आई भारी गिरावट

सिकंदराराऊ। शुक्रवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट बदल ली । सुबह से ही आसमान में काले काले बादल छाए रहे और शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। शाम को बरसात होने से लोगों में ठिठुरन बढ़ गई । लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए।
मौसम ने शुक्रवार की सुबह अचानक अपना रुख बदल लिया। आसमान में काले काले बादल छाए रहे और सर्द हवाएं भी चलती रही। शाम 5 बजे करीब हुई बरसात से लोग ठिठुरने लगे । बरसात होने से तापमान में भारी गिरावट आ गई। बरसात होने से जिन किसानों ने आलू एवं मटर की फसल करी है ,उनके माथे पर चिंता की लकीरें उभर गई। तेज गरज के साथ बसात होने लगी। जिससे किसान भी परेशान नजर आए। सर्दी से बचने को लोगों ने हीटर एवं अलाव का सहारा लिया। लोग गर्म कपड़े पहनते हुई दिखाई दिए। मौसम विभाग ने पूर्व भी ही अवगत करा दिया था, कि मौसम में बदलाव आएगा और सर्द हवाओं के साथ बरसात भी होगी । कहीं कहीं ओला वृष्टि होने की भी आंशका जताई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment