
सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव बस्तोई पर पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव गुरुवार को पड़ा मिला । जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की पहचान जनपद एटा के थाना निधौली कला क्षेत्र के गांव संतीपुर निवासी प्रमोद कुमार उर्फ आकाश के रूप में हुई । युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव बस्तोई पर रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की दोपहर को एक 19 वर्षीय युवक का शव मिला । शव को देख मौके पर लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव की लोगो से शिनाख्त कराई । कुछ देर बाद उसकी पहचान 19 वर्षीय प्रमोद कुमार उर्फ आकाश पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव संतीपुर थाना निधौली कला जिला एटा के रूप में हुई । पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी । सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई । शाम को मृतक के परिजन एवं ससुराल पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए । बताया जाता है कि मृतक खेती-बाड़ी करता था। एक वर्ष पूर्व उसकी शादी एटा जिले के गांव दुल्लापुर निवासी युवती से हुई थी। गुरुवार की सुबह प्रमोद का अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह घर से निकल गया और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली । युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।









