
सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव टटी डंडिया के निकट एक तेज रफ्तार ई रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल युवक का उपचार अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक के पिता ने कोतवाली में नामजद ई रिक्शा चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वीरी सिंह पुत्र किशन लाल निवासी दलेल नगर थाना एत्मादपुर जिला आगरा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 8 जनवरी की शाम 7 बजे करीब उनका पुत्र आशीष कुमार बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के गांव टटी डंडिया थाना सिकंदराराऊ जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार गांव के समीप पहुंचा । तभी तेज गति से आ रहे ई रिक्शा के चालक बबलू पुत्र अनवर निवासी पुरानी तहसील थाना सिकंदराराऊ ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल युवक का उपचार अलीगढ़ के निजी अस्पताल में जारी है । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









