हाईटेंशन लाइन से टकराया लोहे का पाइप , करंट की चपेट में आकर 22 वर्षीय युवक की मौत, मचा कोहराम

कबाड़े की दुकान पर युवक उठा रहा था लोहे का पाइप पुरदिलनगर के अंबेडकर तिराहे के पास हुआ हादसा

 

सिकंदराराऊ। कस्बा पुरदिलनगर स्थित अंबेडकर तिराहे के निकट सोमवार की शाम को कबाड़े की दुकान पर लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से टकराने से एक 22 वर्षीय युवक की विद्युत करंट की चपेट में आकर मौके पर मौत हो गई। आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया ।

बताया जाता है कि कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला गड्ढा निवासी 22 वर्षीय शारिक पुत्र शाकिर मुल्ला जी की अंबेडकर तिराहे के समीप कबाड़े की दुकान है। सोमवार की शाम 5:30 बजे करीब शारिक दुकान के बाहर पड़े लोहे के एक पाइप को उठा रहा था।

इस दौरान दुकान के ऊपर होकर गुजर रही हाइटेंशन लाइन से पाइप टकरा गया और पाइप में विद्युत करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकर मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया यह भी जाता है कि शारिक तीनों भाइयों में बड़ा था और वह अविवाहित था । वह कबाड़े की दुकान कर परिवार का भरण पोषण करता था।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment