हसायन से फूल बेचकर गांव लौट रहा था युवक हबीबपुर पर हुआ हादसा
सिकन्दराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव हबीपुर पर सोमवार को एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गईं । हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

कासगंज रोड के गांव अगसौली रतनपुर निवासी 22 वर्षीय गौरव उर्फ कालू पुत्र किशनपाल सोमवार की शाम को हसायन में गुलाब के फूल बेच कर बाइक पर सवार होकर वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव हबीबपुर पर शाम 5:30 बजे करीब पहुंचा। तभी कासगंज की ओर से तेज गति से आ रहे टाटा मैजिक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के फलस्वरुप गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया । आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। दुर्घटना के बाद टाटा मैजिक का चालक गाड़ी को सड़क पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है ।









