
वाहन का इंतजार कर रहे दो युवकों को बाइक ने मारी टक्कर ,घायल
सिकंदराराऊ । नगला रति रेलवे स्टेशन के निकट सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे दो युवकों को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी । हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक की पत्नी ने कोतवाली हसायन में अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध दर्ज कराई है।
गांव नगला सिंह थाना सासनी निवासी दीपिका सिंह पत्नी सुमन कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 9 अगस्त की दोपहर लगभग 2.50 बजे करीब उसके पति व उनके मित्र अमित कुमार अपने गांव आने के लिए महान नगला रेलवे स्टेशन के समीप सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे । तभी रति नगला की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में दोनों मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों दोनों मित्रों का उपचार अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में जारी है । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक चालक की तलाश में जुट गई है।








