प्राथमिक विद्यालय रामपुर का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा वीडियो

सिकंदराराऊ। सरकार सर्व शिक्षा अभियान के तहत सभी बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए जागरूक कर रही है। वहीं सरकारी स्कूलो में शिक्षक देश के नौनिहालों से पढ़ाई के स्थान पर साफ -सफाई एवं मरम्मत कार्य कराने में जुटे हुए हैं । इसी क्रम में क्षेत्र के गांव रामपुर के प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है । वीडियो में देश के नौनिहाल स्कूल के फर्श पर मरम्मत कार्य करते साफ नजर आ रहे हैं । वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा है।
बतादें कि जिन हाथों में कलम और कंधों पर स्कूली बैग होना चाहिए । शिक्षक उन हाथों में कलम झाड़ू या कन्नी थमा रहें हैं। जिससे देश के कर्णधारों का भविष्य अंधकार मय होता जा रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर प्राथमिक विद्यालय रामपुर का एक वीडियो तेजी के साथ प्रसारित हो रहा है। वीडियो में स्कूल के कुछ बच्चे स्कूल के फर्श में हो रहे गड्डों को सीमेंट के द्वारा भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। शिक्षकों की खामियों से लोगों में शिक्षकों के प्रति आक्रोश पनप रहा है।









