12 अगस्त को हुआ था हादसा मैक्स पिकअप ने बाइक में मारी थी टक्कर
सिकंदराराऊ । कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के समीप एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई । मृतक युवक के पिता ने अज्ञात मैक्स पिकअप चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दिनेश चंद्र शर्मा उर्फ दीनदयाल शर्मा पुत्र नत्थूलाल शर्मा रांची बांगर जनपद मथुरा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 12 अगस्त की सुबह 11:30 उनका पुत्र राजन शर्मा बाइक पर सवार होकर बदायूं से मथुरा आ रहा था। जैसे ही वह गांव नगला जलाल के समीप पहुंचा। तभी सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति से आ रही मैक्स पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजन गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मैक्स चालक की तलाश में जुट गई है।









