होटल पर खाना खाने आए चिकित्सक को पीटा

सिकंदराराऊ। कस्बा के रोडवेज बस स्टैंड के निकट एक होटल पर खाना खाने आए कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी एक चिकित्सक को अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन -चार अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सिंधौली निवासी डा० गया प्रसाद पुत्र सोदान सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह
9 अगस्त की रात्रि 10 बजे करीब रोडबेज बस स्टैंड के समीप श्याम होटल पर खाना खाने को गया था । तभी होटल पर 3 से 4 अज्ञात व्यक्ति आपस मे टोन्टवाजी कर रहे थे। उसने उनसे मना किया। जिससे कुपित होकर तीनो-चारो लोगो ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी । जिससे वह घायल हो गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। श्याम होटल वाला उन सभी को जानता है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment