सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुर में नामजदों ने जमीनी विवाद को लेकर ससुर एवं पुत्र वधू को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गोपालपुर निवासी शिशुपाल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 8 अगस्त की शाम 6 बजे करीब जमीनी विवाद को लेकर रामबाबू पुत्र श्यामलाल, जावित्री देवी पत्नी रामबाबू, रूबी पत्नी अनिल निवासीगण गांव गोपालपुर व गौरव पुत्र मनोज निवासी गांव नगला शंकर थाना सिकंदराराऊ ने उनकी पुत्रवधू हेमा देवी पत्नी राहुल को गाली गलौज देते हुए लात घूसों व लाठी डंडों से मारा पीटा । जब उसने अपनी पुत्रवधू को बचाया तो आरोपियों ने उन्हें भी लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









