चोरों ने ट्यूबेल पर खड़ी बाइक की पार

 

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव मथुरापुर में ट्यूबेल पर खड़ी बाइक को चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव मथुरापुर निवासी संदीप कुमार पुत्र जय सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके ट्यूबेल पर उसकी हीरो स्प्लेंडर बाइक खड़ी हुई थी। तभी मौका पाकर अज्ञात चोर बाइक को चुराकर ले गए । युवक ने बाइक को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment