सिकंदराराऊ । कस्बा के एक मोहल्ला में शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ दांपत्य विवाद अब कोतवाली तक पहुंच गया । दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत और समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर सहमति नहीं बन सकी है। दोनों पक्षों की ओर से मामले को लेकर अलग-अलग बातें सामने आई हैं।
बतादें कि कस्बा निवासी एक युवती की शादी कस्बे के ही निवासी एक युवक से 12 जून 2026 हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। लड़की पक्ष की ओर से दांपत्य जीवन को लेकर कुछ बातें रखी गईं । जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। वहीं युवक और उसके पिता ने इन बातों को स्वीकार नहीं किया। युवक के पिता के अनुसार युवक पूरी तरह स्वस्थ है। युवक पक्ष ने बताया कि उसकी दो अलग-अलग निजी पैथोलॉजी सेंटरों पर जांच कराई गई । जिनकी रिपोर्ट सामान्य आई है। जांच रिपोर्ट दोनों पक्षों के सामने भी रखी गई । विवाद में तलाक का मुद्दा भी सामने आया है। मामला कोतवाली पहुंचा । लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है। मामला अब न्यायालय में पहुंचेगा।









