सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार मैक्स ने बाइक
में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । आनन फानन में घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहां से हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि गांव दौंकेली थाना सिकंदराराऊ निवासी विनोद कुमार पुत्र मनोहर सिंह मंगलवार देर रात अपनी बाइक पर सवार होकर गांव पोरा से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पोरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे । तभी पीछे से तेज गति से आ रही मैक्स ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मैक्स को अपने कब्जे में लिया है।











