हाथरस i चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आज जिला स्तरीय मलेरिया टीम द्वारा ग्राम नयाबांस ब्लॉक महौ में मलेरिया केस के सापेक्ष भ्रमण किया गया। जिसमें आशा एवं आंगनबाड़ी के सहयोग से क्षेत्र में जाकर घर घर भ्रमण कर आमजन मानस को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया।
मलेरिया टीम द्वारा मच्छरों से होने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया इत्यादि के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त उक्त स्थान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ की चिकित्सकीय टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया । जिसमें ग्राम के बुखार से ग्रसित रोगियों की रक्त पट्टिकाएं बनाई गई और दवा वितरण का कार्य किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम प्रधान के सहयोग से एंटीलार्वा दवा का छिड़काव, नाले नालियों की सफाई इत्यादि कार्य कराया गया। जिला स्तरीय टीम में प्रदीप रावत जिला मलेरिया अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष ,अनंत कुमार आईएफडब्ल्यू इत्यादि उपस्थित थे।









