वार्ष्णेय शिविर संयोजक का चुनाव 15 को

हाथरस। वार्ष्णेय समाज द्वारा संचालित एवं घंटाघर स्थित प्राचीन ठाकुर श्री गोविंद भगवान मंदिर पर आगामी लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव के प्रांगण में संचालित होने वाले वार्ष्णेय शिविर हेतु शिविर संयोजक के चुनाव को 15 अगस्त को चुनाव का आयोजन किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए मंदिर श्री गोविंद भगवान प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुकुल आनंद वार्ष्णेय कातिब के अनुसार भादों मास में दाऊजी मन्दिर क़िला पर लगने वाले लक्खी मेला में वार्ष्णेय शिविर के अध्यक्ष पद का चुनाव 15 अगस्त शनिवार को मंदिर श्री गोविन्द भगवान घंटाघर पर सांय 8 बजे होगा। उन्होंने सभी सजातीय बंधुओं से समय पर मंदिर पर पहुंचने की अपील की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment