हाथरस। सेंट जॉन्स स्कूल मोहनगंज में रेडक्रॉस सोसाइटी के बैनरतले वैज्ञानिक मैजिक शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सुचेता जॉन ने मंl सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया।

इस अवसर पर प्रचारक जादूगर पीसी शर्मा ने अपनी प्रदर्शन कला के द्वारा विभिन्न प्रकार के जादू दिखाए l जिसमें मनोरंजक जादू के साथ साथ शैक्षिक जादू भी दिखाए l जिसमें स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना, देश प्रेम की भावना ,परोपकार, और वैज्ञानिक जादू भी थे l अपनी कला व कौशल से उन्होंने सभी को आश्चर्य चकित कर दिया ।
इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विपिन सिंह, कशिश, सुनीता वर्मा, रितिका, मेघना अग्रवाल, मीरा पाठक, नीतु वर्मा, शरद सलूजा,पायल, शुभम शर्मा, कनक वर्मा, शिखा, मोनिका वर्मा, प्रतिमा शर्मा, शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे l









