सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में हुई प्रांतीय वैदिक गणित प्रश्न मंच कार्यशाला

हाथरस। सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज लेवर कॉलोनी मुंशी गजाधर सिंह मार्ग, पर प्रांतीय वैदिक गणित प्रश्न मंच कार्यशाला का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैदिक गणित के प्रति रुचि जागृत करना तथा गणनाओं को सरल, सहज एवं रोचक बनाना रहा।
कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार पांडेय तथा व्यवस्था प्रमुख प्रधानाचार्य लोकेंद्रनाथ शर्मा थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में वैदिक गणित की महत्ता बताते हुए कहा कि यह हमारी प्राचीन धरोहर है, जो वर्तमान समय में भी अत्यंत उपयोगी एवं प्रभावी सिद्ध हो रही है


कार्यक्रम की सफलता में आचार्य सतीश कुमार सारस्वत, देवकीनंदन , चिरंजीलाल , मनोज शर्मा , हरेंद्र , रोहित एवं विमल आदि का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।अंत में विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार अग्निहोत्री ने सभी अतिथि बंधुओं एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment