नामजदों ने युवक को पीटा

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव हैदलपुर में नामजदों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव हैदलपुर निवासी देवेन्द्र पुत्र करन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 3 अगस्त की शाम 6 बजे करीब अपने चबूतरे पर बैठा था। तभी गांव के ही नरेन्द्र, टींकू, योगेश, टीटू पुत्रगण बच्चू सिंह बिना बात के गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment