सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही महिला को नामजद ने बुरी नीयत से दबोच लिया और छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने नामजद आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 8 अगस्त की रात्रि 10:30 बजे अपने घर पर अकेली बच्चों के साथ सो रही थी । तभी गांव का ही ज्ञानेश पुत्र इन्द्रपाल घर में घुस आया और उसके ऊपर कपड़ा डालकर बुरी नीयत से दबोच लिया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है









