युवक को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुर में नामजदों ने एक युवक को मारपीटकर कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गोपालपुर निवासी रामबाबू पुत्र श्याम लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 8 अगस्त की शाम 7 बजे करीब रास्ते से निकलकर जा रहा था । तभी गांव के ही सत्यपाल ,शिशुपाल पुत्रगण राजेन्द्र, भोला ,कुलदीप पुत्रगण सत्यपाल बिना बात के गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।

आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment